वाराणसी, 16 October उत्तर प्रदेश। काशी नगरी बनारस में आज एक नए बॉलीवुड गाने की भव्य शूटिंग हो रही । इस गाने की शूटिंग के दौरान पूरा माहौल फिल्मी और उत्साह से भरा रहा।
शूटिंग के सेट पर आज कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। मौके पर संगीतकार करण वाही, बीजेपी नेता रूपेश पांडेय, निर्माता हरीश जैसवाल,अभिनेत्री अंजलि, अभिनेता आकाश गहरवार, पीआरओ संजय भूषण पटियाला, और डांस मास्टर पप्पा खन्ना समेत पूरी टीम मौजूद थी।
शूटिंग सेट पर बीजेपी नेता रूपेश पांडेय विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने पूरी टीम से मुलाकात की और सभी को बधाई दी। इस अवसर पर रूपेश पांडेय ने कहा,
“मैं पूरी टीम को दिल से बधाई देता हूँ। आप सभी बहुत मेहनत कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि यह गाना खूब वायरल होगा। मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ हैं। गाना बहुत ही अच्छा बना है, यह हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आएगा। बनारस की धरती से बन रहा यह गाना पूरे देश में धूम मचाएगा।”
उन्होंने आगे कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री आज पूरे देश में अपना परचम लहरा रही है और ऐसे अच्छे गानों से इंडस्ट्री को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने निर्माता हरीश जैसवाल और पूरी टीम के साथ काम की सराहना की।
जानकारी के अनुसार, इस गाने को PJ Music के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। गाने में अभिनेत्री अंजलि और अभिनेता आकाश गहरवार की जोड़ी नजर आएगी। गाने का संगीत करण वाही ने दिया है, वहीं इसके डांस को पप्पा खन्ना ने कोरियोग्राफ किया है।
निर्माता हरीश जैसवाल ने बताया कि गाने को बड़े लेवल पर शूट किया गया है और जल्द ही दर्शकों के बीच रिलीज किया जाएगा।
सेट पर मौजूद सभी कलाकारों में गाने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।

