Thursday, January 29, 2026
HomeHindiBJP ने प्रस्तावित 'गोगो दीदी योजना' का फॉर्म किया वितरित

BJP ने प्रस्तावित ‘गोगो दीदी योजना’ का फॉर्म किया वितरित

विष्णुगढ़। BJP के पश्चिमी मंडल द्वारा रविवार को प्रत्येक बूथ अध्यक्षों के बीच प्रस्तावित गोगो दीदी योजना के फॉर्म का वितरण किया गया। मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर गोगो दीदी योजना का वादा किया है। जिसमें प्रदेश की प्रत्येक महिला के खाते में प्रतिमाह 2100 रुपए देने की योजना है। कहा कि भाजपा जो वादा करती है, उसे पूरा करती है। इसके कई उदाहरण हैं। यह योजना भी भाजपा की गारंटी है। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल तथा संचालन महामंत्री सुनील कुमार मिश्रा ने किया।

बैठक में शंभुनाथ पांडेय, सुशील कुमार महतो, प्रभु प्रसाद विश्वकर्मा, गौतम भारती, संदीप कुमार कसेरा, मीडिया प्रभारी जीवन सोनी, राजू श्रीवास्तव, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू देवी, दीपक कुमार रजक, बबलू सोनी, अनूप कुमार कसेरा, नीतीश कुमार बरनवाल, रंजीत यादव, सुरेश राम, मनु पाण्डेय, बंटी श्रीवास्तव, उमेश सोनी, अरविंद लाहकार, शशि लाहकार, टेकलाल यादव, धर्मवीर यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular