मुंबई 2 फरवरी 2026 – मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंग ने फिल्मी गानों से संन्यास ले लिया है, जिससे उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। इस फैसले के पीछे के कारणों पर चर्चा करते हुए फिल्म निर्माता-निर्देशक एजाज़ अहमद ने कहा, “अरिजीत सिंग का यह निजी निर्णय है, जिसका सम्मान करना चाहिए।”
एजाज़ अहमद ने आगे कहा, “अरिजीत सिंग का यह फैसला उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री दोनों के लिए बुरी खबर है। फिल्म इंडस्ट्री में चाचा-भतीजावाद और पॉलिटिक्स के चलते कई प्रतिभाशाली कलाकारों को नुकसान हुआ है। अरिजीत सिंग जैसे महान सिंगर को भी इसी पॉलिटिक्स का शिकार होना पड़ा है।”
अरिजीत सिंग के संन्यास की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है, और उनके फैंस उनके इस फैसले को समझने की कोशिश कर रहे हैं।

