Wednesday, April 23, 2025
HomeHindiबड़कागांव: 71 फीट का भव्य रावण बन कर हो रहा है तैयार

बड़कागांव: 71 फीट का भव्य रावण बन कर हो रहा है तैयार

  • बड़कागांव प्लस टू हाई स्कूल खेल मैदान में विजयदशमी को किया जाएगा दहन

बड़कागांव — प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल खेल मैदान में हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी रावण पुतला दहन समिति के द्वारा 71 फीट का भव्य रावण का पुतला बनाया जा रहा है। जिसकी तैयारी जोरो शोरो से चल रही है। यह 71 फीट के इस रावण का निर्माण स्थानीय कारीगरों की मेहनत और समर्पण का नतीजा है। दुर्गा पूजा के इस पावन अवसर पर, रावण दहन समारोह न केवल भक्तों के लिए एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि एक सामुदायिक उत्सव भी है, जो बड़कागांव के लोगों को इकठ्ठा करता है।

इसको लेकर अध्यक्ष शिव शंकर मेहता एवं सचिव विकास राज ने संयुक्त रूप से कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्लस टू हाई स्कूल खेल मैदान में विजयदशमी के शुभ अवसर पर रावण दहन के साथ-साथ भव्य आतिशबाजी की जाएगी।

रावण पुतला निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने वाले में मुख्य रूप से निदेशक सतनारायण महतो उर्फ बड़का बाबू, दिलीप टूरी बिशन तुरी दशरथ तुरी, विजय तुरी, रावण पुतला दहन समिति के अध्यक्ष शिव शंकर उर्फ शिबू मेहता, सचिव विकास राज, कोषाध्यक्ष सत्यजीत विद्या अलंकार, उपाध्यक्ष रितेश कुमार, उदय मेहता, ऋषभ जायसवाल,सुमित कुमार, उपसचिव अनिल कुमार, शत्रुघन कुमार, संदीप सिंह, उपकोषाध्यक्ष कमलेश कुमार, संयोजक अवध किशोर कुमार, सहसंयोजक रविंद्र लाल, निरंजन कुमार धीरू, संरक्षक सुधांशु शेखर, विकास तिवारी ,अवध कुमार मेहता, राकेश मेहता, कुलेश्वर कुमार,पिंटू कुमार, मीडिया प्रभारी पिंटू कुशवाहा, राज किशोर सोनी, मनोरंजन मंत्री निखिल कुमार सुधीर कुमार शैलेश मेहता लाइट साउंड प्रभारी मन्नू कुमार संगठन मंत्री देवेंद्र कुमार, सह संगठन मंत्री धीरज कुमार,रूपेश कुमार, सफाई मंत्री कमलेश कुमार, दिवाकर कुमार,व्यवस्था प्रमुख अजीत कुमार,बसंत कुमार, सूरज कुमार, विकेश कुमार, अंकित राज, वाहन व्यवस्था डेविड कुमार, यमुना कुमार रोशन कुमार,सुरेंद्र महतो, सहेश कुमार,शशि कुमार,राहुल कुमार,पंकज कुमार उर्फ नेपाली,लालजीत महतो सहित अन्य लोग रावण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular