Monday, January 12, 2026
HomeHindiBarkagaon News- सिकरी से धर्मालंबियों का जत्था अयोध्या धाम के लिए हुए...

Barkagaon News- सिकरी से धर्मालंबियों का जत्था अयोध्या धाम के लिए हुए रवाना

Barkagaon News- बड़कागांव प्रखंड के सिकरी गांव से लगभग साठ की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या में भगवान श्री राम की दर्शन के लिए जय श्री राम जय घोष के साथ रवाना हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखी गई। लोगों ने कहा कि हम लोग रामनवमी की निर्धारित तिथि के पूर्व अपने गांव पहुंचेंगे और धूमधाम से रामनवमी मनाएंगे।

श्रद्धालुओं की रवाना होने के पूर्व प्रखंड के राम भक्तों ने मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी।

इस जत्था में शामिल श्रद्धालुओं में मुख्य रूप से कैलाश पांडेय, फूलचंद गिरी, महावीर साव, विशेश्वर गिरी, युगेश्वर साव, समल बैठा, कोयली साव, गणेश साव, किशोर राणा, लालदेव सिंह, पृथ्वीराज गुप्ता, शैलेश सिंह, सैनाथ महतो, प्रतिमा देवी, कामेश्वर महतो, सुमित्रा देवी, शीला देवी, सुलेखा देवी, महादेव सिंह समेत बड़ी श्रद्धालु उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular