Thursday, March 13, 2025
HomeHindiBarkagoan News- ज्ञानोदय विकास स्कूल में धूमधाम से मनाया गया सातवां वार्षिक...

Barkagoan News- ज्ञानोदय विकास स्कूल में धूमधाम से मनाया गया सातवां वार्षिक उत्सव।

Barkagoan News- बड़कागांव भगवान बागी रोड स्थित ज्ञानोदय विकास स्कूल बड़कागांव में सातवां वार्षिक उत्सव सह शहीद दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास सेवा समिति के अध्यक्ष दशरथ कुमार एवं संचालन शिक्षक कुलदीप कुमार राणा ने किया। एचडीएफसी बैंक के क्लस्टर हेड सौरभ रंजन एवं एचडीएफसी बैंक के मैनेजर संजय कुमार बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों एवं विकास सेवा समिति के सचिव बुद्धिनाथ महतो, ज्ञानोदय विकास स्कूल के अध्यक्ष प्रवीण कुमार, सचिव सिकंदर कुमार सोनी, शशि कुमार मेहता, देवप्रसाद महतो, ज्ञानी कुमार, अश्विनी कुमार, अमलेश कुमार, सुखदेव साव, झमन प्रसाद, विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार एवं उप प्राचार्य लालदेव महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के तस्वीर में माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए। वही कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के द्वारा नृत्य नाटक एवं ड्रामा प्रस्तुत कर सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

विद्यालय के सातवां वर्षगांठ के अवसर पर विद्यालय परिसर में अतिथियों द्वारा पौधे भी लगाए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से ज्ञानोदय विकास स्कूल के शिक्षक अनामिका कुमारी, रूपा कुमारी, वीणा कुमारी, मोनी कुमारी, सबिया प्रवीण, अंशु कुमारी, प्रिया बाला, कौशल कुमार, ईश्वर दयाल महतो, मोनाजिर आलम ,आशीष कुमार , पंकज मिश्र, रीना कुमारी, राजेश कुमार गुप्ता , अविनाश मिश्रा, खेल शिक्षक सौरभ रंजन, इंदु कुमारी, पूनम, विष्णु पटेल, विकास सेवा समिति सदस्य दिलीप कुमार, गंदौरी कुमार, अजय कुमार के अलावा विद्यालय के शिक्षक एवं विकास सेवा समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular