Tuesday, March 11, 2025
HomeHindiसिविल सर्जन डॉ. एस.पी. सिंह ने हजारीबाग यूथ विंग को किया सम्मानित,...

सिविल सर्जन डॉ. एस.पी. सिंह ने हजारीबाग यूथ विंग को किया सम्मानित, 221 यूनिट रक्त संग्रह की उपलब्धि पर सराहना

  • रक्तदान महादान है, जो जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है,हजारीबाग यूथ विंग का यह सराहनीय कार्य समाज के लिए प्रेरणा है :– सिविल सर्जन डॉ. एस.पी. सिंह

हजारीबाग: सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्था हजारीबाग यूथ विंग को बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. एस.पी. सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लड बैंक के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नीरज कुमार, आर खैरी भी मौजूद रहें, हाल ही में संस्था द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 221 यूनिट रक्त संग्रह करने की महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सिविल सर्जन ने अपनी ओर से टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. एस.पी. सिंह ने कहा की रक्तदान एक महादान है, जो न सिर्फ जरूरतमंदों की जिंदगी बचाता है, बल्कि समाज में मानवता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है। हजारीबाग यूथ विंग ने जिस समर्पण और संगठन के साथ यह रक्तदान शिविर आयोजित किया, वह सराहनीय है। हर सामाजिक संस्था को इस तरह के कार्यों में योगदान देना चाहिए। हम इस प्रयास की जितनी प्रशंसा करें, वह कम होगी। पूरी टीम को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई और रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को हार्दिक शुभकामनाएं।

हजारीबाग यूथ विंग लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था समय-समय पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, कार्यक्रम और अन्य मानवीय कार्यों का आयोजन करती रही है। संस्था के सदस्यों ने इस उपलब्धि को एक सामूहिक प्रयास बताया और भविष्य में भी इसी तरह सेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।

इस सम्मान पर संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा की हमारा मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना और युवाओं को समाज सेवा के प्रति प्रेरित करना है। रक्तदान शिविर में युवाओं और समाज के सभी वर्गों का जोश और सहयोग देखकर हमें गर्व महसूस हो रहा है। यह सम्मान हमारे पूरे संगठन और उन सभी रक्तदाताओं के प्रयासों की सराहना है, जिन्होंने निःस्वार्थ भाव से रक्तदान किया।

अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा की यह सम्मान पूरे हजारीबाग यूथ विंग और सभी रक्तदाताओं के समर्पण का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य समाज सेवा को बढ़ावा देना और जरूरतमंदों की मदद करना है। हम भविष्य में भी ऐसे मानवता से जुड़े कार्य करते रहेंगे।

इस मौके पर सचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल, कार्यकारिणी सदस्य विवेक तिवारी, कुल्तार सिंह मौजूद रहें.

RELATED ARTICLES

Most Popular