Tuesday, March 11, 2025
HomeHindiHazaribagh: खंडेलवाल महिला संघ द्वारा भव्य रूप से मनाई गई ठाकुरजी की...

Hazaribagh: खंडेलवाल महिला संघ द्वारा भव्य रूप से मनाई गई ठाकुरजी की वृंदावन होली

  • अतिथि भवन में गूंजे भजनों के स्वर, खंडेलवाल महिला संघ ने मनाई फूलों की होली
  • संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के लिए ऐसे आयोजन आवश्यक हैं, यह उत्सव केवल रंगों का नहीं, बल्कि भक्ति, प्रेम और एकता का प्रतीक है: रूना खण्डेलवाल

Hazaribagh: खंडेलवाल महिला संघ द्वारा ठाकुरजी की वृंदावन होली का भव्य आयोजन शहर के बड़ा अखाड़ा के समीप स्थित अतिथि भवन में संपन्न हुआ। यह आयोजन पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया, जिसमें संघ की सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ठाकुरजी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम की शुरुआत राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापना और विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया। भक्ति रस से सराबोर इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने रंग बरसे, होली खेलैं रघुवीरा जैसे पारंपरिक भजनों पर झूमते हुए होली का उत्सव मनाया।

इस आयोजन में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेलों में राधा-कृष्ण से संबंधित प्रश्नोत्तरी, होजी खेल का आयोजन हुआ. पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। भजन-कीर्तन का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें भजनों की मधुर स्वर लहरियों ने सभी को भक्ति के रंग में रंग दिया।

प्रमुख भजनों में राधा नाम की गूंज,श्याम तेरी बंसी, और होली आई रे शामिल रहें,कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण कर ठाकुरजी की कृपा प्राप्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्डेलवाल महिला संघ की अध्यक्ष रुना खण्डेलवाल ने किया,कार्यक्रम का मंच संचालन राखी खंडेलवाल ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन संघ की सचिव रूपा खण्डेलवाल के द्वारा किया गया।

संघ की अध्यक्ष रूना खण्डेलवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया और संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस आयोजन की सफलता में संघ की सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्याओं का विशेष योगदान रहा।

यह जानकारी खण्डेलवाल वैश्य पंचायत के मीडिया प्रभारी रितेश खण्डेलवाल ने दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular