Saturday, February 15, 2025
HomeHindi"जा ऐ बलम" ने इंडियन म्यूजिक अवार्ड 2024 में रचा इतिहास, बेस्ट...

“जा ऐ बलम” ने इंडियन म्यूजिक अवार्ड 2024 में रचा इतिहास, बेस्ट सॉन्ग का खिताब अपने नाम किया

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अरविंद अकेला “कल्लू” और अदाकारा आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया गाना “जा ऐ बलम” ने इंडियन म्यूजिक अवार्ड 2024 में बेस्ट सॉन्ग का अवार्ड जीतकर नया इतिहास रच दिया। इस गाने ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि अपनी लोकप्रियता और गुणवत्ता के कारण यह इंडस्ट्री के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है।

यह गाना एसआरके म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया था और रिलीज के साथ ही इसे लाखों-करोड़ों दर्शकों का प्यार मिला। यूट्यूब पर इस गाने को मिलियन से भी ज्यादा व्यूज प्राप्त हुए, जो इसे साल के सबसे ज्यादा पसंद किए गए गानों में शामिल करता है। मुंबई में आयोजित इंडियन म्यूजिक अवार्ड 2024 के भव्य समारोह में “जा ऐ बलम” को बेस्ट सॉन्ग के अवार्ड से नवाजा गया।

इस प्रतिष्ठित अवार्ड को म्यूजिक कंपनी की प्रमुख शर्मिला रौशन सिंह ने स्वीकार किया। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह अवार्ड न केवल हमारी मेहनत का सम्मान है, बल्कि उन सभी दर्शकों का भी, जिन्होंने इस गाने को इतना प्यार दिया। मैं अपनी पूरी टीम, कलाकारों और संगीतकारों का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने इसे संभव बनाया।”

गाने की सफलता में इसके हर हिस्सेदार ने अपनी अहम भूमिका निभाई। गाने को अपनी सुरीली आवाज़ दी है मशहूर गायिका वैशाली मढ़े ने, जबकि संगीत की धुनों को संवारने का काम संगीतकार ओम झा ने किया है। गाने के भावपूर्ण और शानदार बोल मशहूर गीतकार अरविंद तिवारी ने लिखे हैं।

भोजपुरी फिल्म “शादी मुबारक” का यह गाना दर्शकों के बीच भावनात्मक जुड़ाव पैदा करने में पूरी तरह सफल रहा। अरविंद अकेला “कल्लू” और आम्रपाली दुबे की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने गाने को और भी खास बना दिया। गाने की खूबसूरत लोकेशन, शानदार शूटिंग और भावपूर्ण प्रस्तुति ने इसे इंडस्ट्री का यादगार गाना बना दिया।

इस अवार्ड के साथ भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री ने एक बार फिर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular