Friday, September 20, 2024
HomeHindiLoksabha Election 2024: आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन हुआ चौकस, राजनीतिक...

Loksabha Election 2024: आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन हुआ चौकस, राजनीतिक पार्टियों का पोस्टर होर्डिंग हटाना शुरू

सभी राजनीतिक पार्टियों को 24 घंटा के अंदर हटाने का निर्देश

Barkagaon : 2024 लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) की घोषणा होते ही प्रशासन चौकस नजर आई। प्रशासन व पुलिस के द्वारा राजनीतिक दल पार्टियों का बैनर पोस्टर व होर्डिंग को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। बताते चले की आचार संहिता लगने के बाद सरकारी कार्यालय या सरकारी कार्यालय के आसपास राजनीतिक दल का बैनर वोडिंग 24 घंटा के अंदर हटाने का नियम है तथा गैर सरकारी या चौक चला है पर राजनीतिक पार्टियों का बैनर व होर्डिंग 48 घंटे के अंदर हटाने का प्रावधान है, अन्यथा चुनाव आयोग उसे पार्टी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि प्रशासन के द्वारा बैनर व होर्डिंग हटाई जा रही हैं और वहीं सभी पार्टियों से अपनी बैनर व होर्डिंग हटाने का निर्देश दिया गया है। अन्यथा उसे पार्टी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मुख्य रूप से बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल बड़कागांव थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह व सशस्त्र दल के जवान शामिल थें।

RELATED ARTICLES

Most Popular