Wednesday, January 14, 2026
HomeHindiविष्णुगढ़- सड़क हादसे में बाइकसवार युवक गंभीर रूप से घायल

विष्णुगढ़- सड़क हादसे में बाइकसवार युवक गंभीर रूप से घायल

विष्णुगढ़ बगोदर रोड एनएच 522 में चौथा स्थित पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अचेतावस्था में उसे इलाज के लिए विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। काफी देर तक उसकी पहचान नहीं हो पाया। बाद में कुछ लोगों द्वारा घायल युवक की पहचान विष्णुगढ़ के उपरैली मुरगांव निवासी गुड्डू राम पिता विदेशी राम के रूप में की गई।

उसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। युवक के माथे में गंभीर चोटें आई है। विष्णुगढ़ सीएचसी से रेफर किए जाने के पश्चात फिलहाल उसका इलाज रांची के एक अस्पताल में चल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular