Sunday, March 23, 2025
HomeHindiअग्रवाल युवा मंच के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने श्री श्याम रंगीलो फागन...

अग्रवाल युवा मंच के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने श्री श्याम रंगीलो फागन निशान यात्रा में शामिल भक्तों का जताया आभार

हजारीबाग: अग्रवाल युवा मंच के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने श्री श्याम रंगीलो फागन निशान यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्याम भक्तों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसमें सभी श्रद्धालु हृदय से जुड़े हुए थे।

निशान यात्रा का भव्य स्वागत

इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा निशान यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के स्वागत में फूलों की वर्षा, भजन-कीर्तन, जलपान एवं प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई थी। अभिषेक अग्रवाल ने उन सभी संस्थानों और नागरिकों का भी आभार प्रकट किया, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। इसके साथ ही, उन्होंने प्रेस एवं मीडिया कर्मियों का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिन्होंने यात्रा की सजीव कवरेज कर इसे जन-जन तक पहुंचाया। साथ ही, उन्होंने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की, जिन्होंने यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी।

अग्रवाल युवा मंच के अध्यक्ष ने आगे कहा कि आगामी वर्षों में इस आयोजन को और भी भव्य और दिव्य रूप दिया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु इसमें शामिल होकर भक्ति व प्रेम की भावना को मजबूत कर सकें। उन्होंने सभी भक्तों से अपील की कि वे आने वाले आयोजनों में भी इसी प्रकार बढ़-चढ़कर भाग लें और समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यो को बढ़ावा दें।

RELATED ARTICLES

Most Popular