Thursday, March 13, 2025
HomeHindiचलकुशा में शोकाकुल परिवार से मिले बगोदर विधायक

चलकुशा में शोकाकुल परिवार से मिले बगोदर विधायक

चलकुशा (हजारीबाग) थाना क्षेत्र के प्रवासी मजदूर ग्राम मस्केडीह निवासी दस्तगीर आलम 28 वर्ष जो केरल में जेसीबी चलाने का काम करता था। हर रोज की तरह सुबह अपने काम पर पिकअप गाड़ी से जाने के कर्म में एक्सीडेंट हो जाने के कारण मौत हो गया। मृतक का शव शनिवार को उनके पैतृक गांव मस्केडीह लाया गया।

रविवार को इसकी सूचना मिलते ही कोडरमा लोकसभा के भावी उमीदवार बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह और जिप सदस्य सविता सिंह उनके घर पहुंच कर शोकाकुल परिजनों से मिले और ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मौके पर माले प्रखंड सचिव अशोक चौधरी मुखिया प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह,नईम अंसारी अलाउद्दीन अंसारी, हिदायत अंसारी, रफीक अंसारी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य दाउद अली मोहसिन कमाल, सिकंदर अली, अनवर अंसारी, मुस्लिम अंसारी, मोहम्मद ख्वाजा समेत अन्य महिलाएं पुरुष मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular