Wednesday, April 23, 2025
HomeHindiBarhi News: झारखंड पेंशनर कल्याण समाज के सम्मानित अध्यक्ष बने कामेश्वर सिंह,...

Barhi News: झारखंड पेंशनर कल्याण समाज के सम्मानित अध्यक्ष बने कामेश्वर सिंह, मनाई होली मिलन समारोह का आयोजन, दी गए एक दूसरे को बधाई

Barhi News- प्रखंड परिसर स्थित झारखंड पेंशनर कल्याण समाज सह बुद्धिजीवी मंच की बैठक मंच कार्यालय में हुई। अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष ईशो सिंह एवं संचालन सचिव महेंद्र प्रसाद दूबे ने किया। बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा किया गया। इसके साथ ही जिला स्तरीय सम्मेलन पर चर्चा किया गया। साथ ही जिला स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया गया। निर्णय लिया गया की उक्त कार्यक्रम में बरही से अधिक से अधिक संख्या में पेंशनर भाग लेंगे। मौके पर सदस्यता अभियान चलाकर नए सदस्यों को जोड़ने पर भी सहमति बनी।

मौके पर सेवानिवृत अवर निरीक्षक कामेश्वर सिंह को सम्मानित अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष ईशो सिंह ने कहा की पिछले कई सालों से झारखंड पेंशनर कल्याण समाज सह बुद्धिजीवी मंच सामाजिक दायित्वों का निर्वाह कर रहा है। सचिव महेंद्र दूबे ने कहा की जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी की भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में होली मिलन समारोह आयोजित कर एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर नकुलदेव राणा, कामेश्वर सिंह, जगनारायण प्रसाद, रामचंद्र पांडेय, अनमोल राणा, रामनाथ प्रसाद, सरयू राम, साधुसरण दास, राम प्रसाद राम, लक्ष्मण प्रसाद मौजूद थे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular