Friday, September 20, 2024
HomeHindiBarkagaon News: डीआईजी सुनील भास्कर बलोदर गांव पहुंचे, घटना का लिया जायजा

Barkagaon News: डीआईजी सुनील भास्कर बलोदर गांव पहुंचे, घटना का लिया जायजा

Barkagaon : उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल के डीआईजी सुनील भास्कर ने बड़कागांव (Barkagaon) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बलोदर गांव में गुरुवार रात उग्रवादियों के द्वारा जेसीबी मशीन जलाने की हुई घटना स्थल का अवलोकन कर स्थिति का जायजा लिया।

डीआईजी ने मौके पर उपस्थित एसडीपीओ कुलदीप कुमार, थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह से उग्रवाद से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। वही डीआईजी ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए विधि व्यवस्था के लिए स्थल का जायजा लिया। ताकि समय रहते चुनाव से संबंधित सभी समस्याओं को दूर किया जा सके।

पत्रकारों से बात करते डीआईजी सुनील भास्कर ने कहा कि लोकसभा को लेकर क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा है। बलोदर में जो घटना घटी है उसे लेकर घटना स्थल का जायजा लिया। क्राइम कंट्रोल के लिए कई रोड व स्थल पर सेड निर्माण कराकर पुलिस की तैनाती की जाएगी ताकि क्राइम को रोका जा सके। वही डीआईजी ने एसडीपीओ कुलदीप कुमार बड़कागांव थाना मुकेश कुमार सिंह के साथ औपचारिक बैठक की तथा क्षेत्र की विधि व्यवस्था एवं समस्याओं को लेकर कई बिंदु पर चर्चा हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular