Saturday, March 15, 2025
HomeHindiBarkagaon News- बड़कागांव थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति बैठक...

Barkagaon News- बड़कागांव थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति बैठक संपन्न

Barkagaon : होली को लेकर बड़कागांव थाना परिसर में शांति समिति की विशेष बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल तथा संचालन चेपा कला पंचायत के पंचायत समिति सदस्य कृष्णा राम ने किया।

बैठक में कई लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया और शांतिपूर्वक होली मनाने के लिए लोगों से अपील की गई। अंचलाधिकारी बालेश्वर राम ने कहा कि यह रंगों का त्यौहार है इसे बेरंग नहीं होने दे परिवार आसपास पड़ोसी के साथ खूब होली खेले शिकायत का मौका नहीं दें।

पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि भाईचारे के साथ होली मनाये, होली ऐसा खेलें की दूसरे को तकलीफ नहीं हो, नशा और कपड़ा फाड़ होली से लोग दूर रहे। बड़कागांव थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने प्रखंड वासियों को शराब से दूर रहने की नसीहत दी है तथा मिलजुल कर शांतिपूर्वक होली मनाने के अपील की है। आगे कहा जबरदस्ती किसी को रंग नहीं लगायें इससे लड़ाई झगड़ा उत्पन्न होता है। त्यौहार में लड़ाई झगड़े से दूर रहें, होली का खूब आनंद ले। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से प्रमुख फुलवा देवी,20 सूत्री अध्यक्ष हाजी तबस्सुम , जिप सदस्य सुनीता देवी, सांसद प्रतिनिधि बेचन साहू, उप प्रमुख वचन देव कुमार , पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो,पश्चिम मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी ,मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार , विधायक प्रतिनिधि सुरेश महतो,प्रभु महतो , पंचायत समिति सदस्य ,प्रभु राम, रंजीत चौबे , पूर्वी मंडल मंत्री विनोद महतो, बिंदु दांगी, दामोदर मेहता, जगत नंदन प्रसाद गुप्ता, मिथिलेश साव , मुखिया प्रतिनिधि असीम अरशद , राजकुमार साव, कृष्णा सिंह , श्रीकांत निराला , लालदेव महतो, कालेश्वर नाथ चौबे, पासवान , बालदेव महतो, के अलावा कई लोगों उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular