Friday, March 14, 2025
HomeHindiBishnugarh News- विष्णुगढ़ में हर्षोल्लास मना रंगों का त्योहार होली

Bishnugarh News- विष्णुगढ़ में हर्षोल्लास मना रंगों का त्योहार होली

Bishnugarh News- विष्णुगढ़ एवं इसके आसपास के गांवों में मंगलवार को रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास संपन्न हो गया। सुबह से ही लोग रंगों से सराबोर रहे। दोपहर बाद अबीर-गुलाल की होली खेली गई। जगह-जगह ढ़ोल-मंजीरा के साथ फगुआ गीतों से माहौल होलियाना हो गया। युवाओं की टोली डीजे की धुन पर थिरकते दिखे। बच्चों में भी होली का रंग दिनभर चढ़ा रहा।

त्योहार के दौरान प्रखंड क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा हुड़दंग की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर विधि-व्यवस्था बरकरार रही। शांतिपूर्ण त्योहार संपन्न कराने को लेकर प्रशासन की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त करती रही। कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular