Thursday, March 13, 2025
HomeHindiBishnugarh News- छोटकी भेलवारा के मथुआ महुआ पहाड़ी में पूजा अर्चना कर...

Bishnugarh News- छोटकी भेलवारा के मथुआ महुआ पहाड़ी में पूजा अर्चना कर किया गया रक्षाबंधन

Bishnugarh News- भेलवारा पंचायत अंतर्गत छोटकी भेलवारा में शुक्रवार को मथुआ महुआ पहाड़ी में पूजा अर्चना कर वन रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं शामिल हुई। मौके पर ग्रामीणों ने वन की सुरक्षा एवं संवर्धन करने का संकल्प लेते हुए वन वृक्षों में लाल रक्षासूत्र बांधा। लोगों ने सामूहिक रूप से कुल्हाड़ी बंदी की शपथ ली।

अभियान का नेतृत्व कर रहे मूलचंद ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण तथा उसकी सुरक्षा हरेक नागरिक का कर्तव्य है। हरेक पारिवारिक आयोजनों या अपने जन्मदिवस पर एक पेड़ अवश्य लगाएं। इको वन समिति भेलवारा के अध्यक्ष दुष्यंत कुमार ने कहा कि बिरसा हरित चेतना अभियान के तहत 11 जनवरी से वन सुरक्षा एवं संवर्धन को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है। पर्यावरणप्रेमी जीवलाल प्रजापति ने लोगों की महुआ चुनने के दौरान जंगल में आग नहीं लगाने तथा इसकी अवैध कटाई पर रोक लगाने की बात कही। मौके पर दिवाकर प्रजापति, गौरव कुमार, जीवाधन कुमार, तुलसी कुमार, साक्षी रानी, आकांक्षा रानी, सावित्री देवी, जशवा देवी, शांति देवी, कुंती देवी समेत कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular