Sunday, February 22, 2026
HomeHindiBishnugarh News- उउवि खरना का पीएमश्री विद्यालय के रूप में चयन

Bishnugarh News- उउवि खरना का पीएमश्री विद्यालय के रूप में चयन

Bishnugarh News- केन्द्र सरकार द्वारा प्रखंड के उत्क्रमित् उच्च विद्यालय खरना का चयन पीएम श्री विद्यालय के रूप में हुआ है। झारखंड शिक्षा परियोजना, रांची के द्वारा पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।

बता दें कि केन्द्र सरकार द्वारा अंतिम रूप से पीएम श्री विद्यालय के लिए झारखंड के 325 विद्यालयों को चयनित किया गया है। जिसमें हजारीबाग जिला के 18 विद्यालय शामिल हैं। जिसमें विष्णुगढ़ प्रखंड से एकमात्र विद्य़ालय के रूप में उत्क्रमित् उच्च विद्यालय खरना का भी चयन हुआ है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक चिंतामणि प्रसाद ने बताया कि पीएम श्री विद्यालय के रूप में चयनित होने पर अब विद्यालय में भौतिक, शैक्षिक विकास एनइपी 2020 के तहत किया जाएगा और इसे मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा, जो अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत होगा। विद्यालय का पीएम श्री में चयन होने पर शिक्षकों, विद्यार्थियों के अलावा ग्रामीणों में खुशी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular