Thursday, March 13, 2025
HomeHindiChalkusha News- चलकुशा प्रखंड मुख्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित

Chalkusha News- चलकुशा प्रखंड मुख्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित

वंचित लोगों के जीवन में रंग भरने के लिए एकजुट होने की जरूरत- जिप सदस्य

Chalkusha News- चलकुशा (हजारीबाग)प्रखंड मुख्यालय मे होली का त्यौहार आने के पहले ही प्रखंड के लोग होली के रंगों में रंग चुके हैं। चारो ओर होली मिलन समारोह के जरिए आपसी भाईचारा और खुशियां बांटने का सिलसिला जारी है। चलकुशा प्रखंड मुख्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिप सदस्य सविता सिंह ने कही कि अभिवंचित और गरीब लोगों के जीवन मे रंग भरना होली त्योहार की असली आनंद है।

कार्यक्रम में शामिल हो कर एक-दूसरे को अबीर- गुलाल लगाए और होली की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस खास मौके पर विभिन्न पंचायतों के मुखिया, प्रतिनिधियों, पंसस, समाजसेवी व बुद्धि जीवियों का आगमन होली मिलन समारोह को और भी खास बना दिया। रंग विरंगों व्यंजनों का भी लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी निधि रजवार प्रमुख नीतू कुमारी मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह उप प्रमुख शमशेर आलम मुखिया कुमार अंशु अंजना देवी ललिता देवी सविता देवी किरण देवी उर्मिला देवी पंचायत समिति सदस्य रिंकी देवी प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी मुखिया प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह ,रामदेव यादव, वासुदेव यादव, सीताराम पंडित, उमेश साव, उमेश ठाकुर, शंकर साव एवं प्रखंड कर्मी लोग शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular