Saturday, March 15, 2025
HomeHindiHazaribagh Youth Wing के द्वारा बेहद सादगी पूर्वक होली समारोह का किया...

Hazaribagh Youth Wing के द्वारा बेहद सादगी पूर्वक होली समारोह का किया गया आयोजन

Hazaribagh News- होली महापर्व के शुभ अवसर हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा लक्ष्मी सिनेमा हॉल परिसर में होली समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह बेहद ही सादगी पूर्वक संपन्न किया गया इस समारोह में राष्ट्रीय स्तर के सुप्रसिद्ध भजन गायक वीरेंद्र गर्ग उर्फ बिट्टू बिहारी ने होली के गीत पर सभी को जमकर झुमाया। इसके बाद सभी ने गीत प्रस्तुत किया। सभी ने आनंदित होकर होली महापर्व का त्यौहार बड़ा ही धूमधाम के साथ संपन्न किया। हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा यह कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी साथ ही बीते वर्ष की भूल चूक को माफ कर एक नई गाथा लिखने की परंपरा प्रारंभ किया। समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ अध्यक्ष करण जायसवाल भी मौज मस्ती करते नजर आए।

हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा की सदैव सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करती है संस्था आने वाली रामनवमी महापर्व में भी कई कार्यक्रम संस्था के द्वारा आयोजित किए जाएंगे।

वही मौके पर करण जायसवाल ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्यौहार हम सभी को एक साथ मिलकर मानना चाहिए। आगामी त्योहारों में भी हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। हजारीबाग यूथ विंग पिछले दो वर्षों से लगातार सेवा का कार्य कर रही है।

मौके पर :– अध्यक्ष करण जायसवाल, सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केसरी, जयप्रकाश खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल, प्रवेक जैन, वीरेंद्र गर्ग उर्फ बिट्टू बिहारी,अभिषेक पांडे,सनी देव,शानू सिंह,गुंजन मद्धेशिया,सुनील केशरी,प्रिंस कसेरा सहित कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular