Wednesday, July 30, 2025
HomeHindiKanhachatti News- सायल बगीचे में श्रीराम यज्ञ को लेकर किया गया झंडोरोपन

Kanhachatti News- सायल बगीचे में श्रीराम यज्ञ को लेकर किया गया झंडोरोपन

Kanhachatti News- प्रखंड के पुराने प्रखंड कार्यालय मैदान स्थित श्री सीता राम शायल बगीचे में श्री राम यज्ञ को लेकर सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ झंडा रोपण किया गया।यज्ञाचार्य उमेश कुमार पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ झंडा को गड़वाया।

कमिटी ने बताया कि यज्ञ की शुरुआत आठ अप्रैल स्व कलशयात्रा के साथ शुरू होगा और दस दिनों तक चलेगा।यज्ञ में बनारस से वेद पाठी ब्राह्मण आएंगे वही प्रवचन के लिए भी बनारस और अयोध्या से प्रवक्ता आएंगे।मौके पर भीम चौधरी,कामख्या सिह,मुखिया घनश्याम पासी,अशोक सिंह उर्फ कलाकार,बीरेन्द्र सिंह, बसन्त नारायण सिंह,नागेश्वर सिह, सरयू सिंह, संजय दांगी,बबलू केशरी उपमुखिया,अवधेश पांडेय सहित दर्जनों लोग सामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular