Tuesday, January 21, 2025
HomeHindiKanhachatti News- कान्हाचट्टी प्रखंड में शांति व सौहार्द से मना होली

Kanhachatti News- कान्हाचट्टी प्रखंड में शांति व सौहार्द से मना होली

Kanhachatti News- प्रखंड में रंगों का त्योहार होली का पर्व पूरे धूम धाम से एवं शांति व सौहार्द से मना।होली मनने के साथ ही हिन्दू धर्म मे साल सम्मत भी बदल गया।रविवार को होलिका दहन भी पूरे धूम धाम से जलाया गया उसके बाद मंगलवार को होली की धूल उड़ाया गया।होली के रंग में बूढ़े जवान और बच्चे सभी रंगों में सराबोर नजर आए।वहीं आज बिरज में होली रे रसिया,होली खेली रघुवीरा अवध में के होली के गाने पर लोग झूमते नजर आए।कहीं लोग डी जे के धुन पर थिरकते नजर आए तो कहीं ढोलक झाल और करताल के आवाज पर डांस करते नजर आए।

डोंडागड़ा गांव में लोगो ने पारम्परिक रूप से होली मनाया।लोगो ने पूरे गांव का भ्रमण ढोलक झाल बजा बजा कर घूमते गाते नजर आए।इधर जिला उपाध्यक्ष बिरजु तिवारी ने कान्हाचट्टी राजपुर सहित दर्जनों गांवो का भ्रमण कर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।उन्होंने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है।वहीं थाना प्रभारी गंगा सागर ओझा ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए भ्रमण करते नजर आए।तुलबुल,बेंगोकला, चिरिदिरी,राजपुर,कोल्हैया,बक्चुम्बा,जमरी बक्सपुरा सहित सभी पंचायतो में होली शांति रूप में मना।

RELATED ARTICLES

Most Popular