Monday, May 19, 2025
HomeHindiबरही : पूर्व विधायक के प्रयास से धोबघट को मिला को नया...

बरही : पूर्व विधायक के प्रयास से धोबघट को मिला को नया ट्रांसफार्मर

बरही (हजारीबाग): प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती पंचायत रानीचुआं के धोबघट में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण बिजली विभाग को सूचित किए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद ग्रामीणों ने पूर्व विधायक को ट्रांसफॉर्मर खराब होने की सूचना दी, जिसके बाद तत्परता दिखाते हुवे पूर्व विधायक ने 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाया। वहीं प्रतिनिधियों के हाथों पूर्व विधायक के मौजूदगी में ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। वहीं पूर्व विधायक ने बच्चों के बीच स्कूल बैग व टॉफी का भी वितरण किया।

मौके पर जिप उपाध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर,मुखिया प्रतिनिधी रामचन्द्र टुडू, मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव, मुखिया मोतीलाल चौधरी, संतोष यादव, मुन्ना यादव, मनोज राणा, तुलेश्वर सिंह, महेश सोरेन, दशरथ सोरेन, रामजी मुर्मू, जिबलाल मुर्मू, सुरेंद्र सिंह, टेकलाल सिंह, चरकु सिंह, लालो सिंह,केवल सिंह, कार्तिक सिंह, नारायण सिंह, कमल सिंह, श्यामलाल हंसाद, बासो हांसद, मोहन टुडू, रामधनी मुर्मू, गणेश मुर्मू सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular