Friday, March 14, 2025
HomeHindiBarhi News : भाजपा जिला प्रभारी ने बरही पश्चमी एवं पूर्वी मंडल...

Barhi News : भाजपा जिला प्रभारी ने बरही पश्चमी एवं पूर्वी मंडल के पदाधिकारियों के साथ किया बैठक

Barhi News: भाजपा हजारीबाग जिला प्रभारी अभय सिंह ने शुक्रवार को बरही पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की । अध्यक्षता पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित साहू व संचालन पूर्वी मंडल अध्यक्ष बंधन यादव ने किया। बैठक में बुथ कमिटी,शक्ति केंद्र,बुथ संयोजक सह संयोजक की मजबूती एवं माइक्रोडानेशन कार्यक्रम की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चुनाव को देखते हुए सभी कमिटियों को मजबूत करें तथा माइक्रो डोनेशन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों से सम्पर्क करें। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते कार्यकर्ता अपने अपने माध्यम से कार्यक्रम की तैयारी करें तथा लोगों से घर घर जाकर सम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान कराने के लिए प्रेरित करें।।

मौके पर मौजूद भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणेश यादव ने कहा कि मंडल से लेकर बुथ स्तर के सभी कार्यकर्ता एक जूनून के साथ क्षेत्र में काम कर भाजपा प्रत्याशी को चुनाव जीताना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर घर जाकर सभी मतदाताओं से सम्पर्क कर भाजपा एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से मिले फ़ायदे को बताएं तथा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करें।मौके पर जिला प्रभारी अभय सिंह, जिला महामंत्री सुनील साहू, वरिष्ठ नेता अंबिका सिंह, सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव ,डोमन पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर,पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी, जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष पप्पू चंद्रवंशी,सांसद प्रतिनिधि संजीव कटरियार,बरही पश्चमी मंडल अध्यक्ष अमित साहू, पूर्वी मंडल अध्यक्ष बंधन यादव, मंडल उपाध्यक्ष नन्दलाल कुशवाहा, बरही पूर्वी किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद प्रसाद, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रामशरण पासवान, पंचायत कलस्टर प्रभारी मनोज कुमार, बरही पश्चमी उपाध्यक्ष लक्ष्मी सिंह,पंसस प्रतिनिधि सुजित कुमार, मुकेश बक्सी , योगेश्वर प्रसाद विकास पाण्डेय, सहित कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular