Saturday, March 15, 2025
HomeHindiउद्योग मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने हंटरगंज प्रखंड में बनने वाले तीन पुलों...

उद्योग मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने हंटरगंज प्रखंड में बनने वाले तीन पुलों का किया शिलान्यास

चतरा/कान्हाचट्टी :- राज्य के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एंव उद्योग मंत्री सत्यानंद भोक्ता शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर हंटरगंज पहुचें उन्होंने इस दौरान सबसे पहले मंत्री जोरी काली मंदिर में मत्था टेका इसके पश्चात पुल निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री नें जोरी और करैलीबार के बीच बनने वाले पुल का शिलान्यास किया। इसके बाद कोबना गांव पहुचे पुल का निर्माण का उद्घाटन शिलान्यास किया।

इसके बाद खूंटीकेवाल गांव पहुचे। जहां चेतन भारती के समीप घर्री नदी पर से बनने वाले पुल का निर्माण का शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सुदूरवर्ती गांवो को प्रखंड मुख्यालय से जोड़कर गांवों का समुचित वी सर्वांगीण विकास कराने के उद्देश्य से इन पुलों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

झारखंड सरकार हर तबके के महिला पुरुष, युवक युवतियों को को सरकारी योजना का सीधा लाभ दिलाने हेतु विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारा इस। उन्होंने आगे कहा कि जनता ने जो विश्वास भरोसा उन पर जताया था। उसे बरकरार रखा गया और क्षेत्र के लोगों के सहयोग से विकास की एक नई गाथा लिखी गई। मौके पर रश्मि प्रकाश, विनोद भोक्ता, के अलावा काफी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular