Wednesday, April 23, 2025
HomeHindiछठी मईया के नाम शारदा सिन्हा का नया गीत 'दुखवा मिटाईं छठी...

छठी मईया के नाम शारदा सिन्हा का नया गीत ‘दुखवा मिटाईं छठी मईया’ एम्स से हुआ रिलीज़

छठ पर्व की शुरुआत होने वाली है, और इस अवसर पर लोकगायिका शारदा सिन्हा ने अपना नया छठ गीत ‘दुखवा मिटाईं छठी मईया’ जारी किया है। दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल से उन्होंने इस गाने का ऑडियो लॉन्च किया। शारदा सिन्हा की तबीयत खराब होने के कारण गाने का वीडियो शूट नहीं हो पाया, इसलिए सिर्फ ऑडियो ही रिलीज़ किया गया है।

प्रत्येक वर्ष छठ पर्व के मौके पर शारदा सिन्हा के गीतों का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनके गानों के बिना छठ पूजा का उत्सव अधूरा सा महसूस होता है। इस वर्ष उनकी गंभीर तबीयत के कारण नए गानों की कमी खल रही थी, फिर भी उन्होंने छठ पर्व के लिए एक नया गीत समर्पित किया है।

गौरतलब है कि 26 अक्टूबर 2024 को शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था, जहाँ उनकी स्थिति नाज़ुक होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। उनके पति का निधन ब्रेन हेमरेज से हुआ था, जिसके बाद से ही उनका स्वास्थ्य प्रभावित है। शारदा सिन्हा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति की याद में पोस्ट साझा करती रही हैं, जो उनके गहरे दुख को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular