Sunday, March 23, 2025
HomeHindiमुख्यमंत्री से मिले बीस सुत्री अध्यक्ष शिबु सोनी, समस्याओं से कराया अवगत

मुख्यमंत्री से मिले बीस सुत्री अध्यक्ष शिबु सोनी, समस्याओं से कराया अवगत

टाटीझरिया — प्रखंड क्षेत्र की समस्या और झरपो कारीचट्टान में बने सब स्टेशन की उद्घाटन लेकर 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सह झरपो पंचायत मुखिया शिबु प्रसाद सोनी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो से मुलाकात किया। मुलाकात में बताया कि तत्कालीन ऊर्जामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह 10 वर्ष पूर्व सब स्टेशन शिलान्यास किया था जो बनकर सब स्टेशन तैयार है।

आचार संहिता लगने के पहले सब स्टेशन उद्घाटन करने का आग्रह किया। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जल्द ही आपको जानकारी मिल जाएगी। साथ ही श्री सोरेन ने बरकट्ठा विधान सभा क्षेत्र की जनता बारे में जानकारी ली और चुनाव लेकर चर्चा किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular