Tuesday, February 17, 2026
HomeHindiBishnugarh News- श्रीराधा श्याम सुंदर मंदिर में 23 मार्च को मनेगा गौर...

Bishnugarh News- श्रीराधा श्याम सुंदर मंदिर में 23 मार्च को मनेगा गौर पूर्णिमा महोत्सव

Bishnugarh के भुताही मुरगांव स्थित श्रीराधा श्याम सुंदर मंदिर में 23 मार्च को गौर पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। इस मौके पर नगर संकीर्तन, गौर निताई भगवान का महाअभिषेक, पुष्प होली समेत विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

इस्कॉन ग्रुप के भक्त मंडली ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु के आविर्भाव दिवस को गौर पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इसे लेकर श्रीराधा श्याम सुंदर मंदिर में विशेष तैयारी की जा रही है। 23 मार्च शनिवार को अपराह्न दो बजे से नगर संकीर्तन, 3 बजे गौर निताई भगवान का महाअभिषेक, 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, 5 बजे से गौर कथा, 6.15 बजे गौर आरती, 6.30 बजे गौर निताई भगवान का पुष्पाभिषेक के उपरांत ब्रज क्षेत्र की तर्ज पर पुष्पों से होली खेली जाएगी। 7.30 बजे से महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। भक्त मंडली द्वारा महोत्सव में सभी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular